जिले में भाजपायों ने सुना मन की बात कार्यक्रम, ली स्वदेशी अपनाने की शपथ

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (26/10/2025): भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जिले के सभी 11,116 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वदेशी संकल्प पत्र भरा और देशी उत्पादों के उपयोग की शपथ ली।

भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बादलपुर मंडल के ग्राम सैनी स्थित बूथ संख्या 194 पर कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति की भावना का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस संस्करण में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने, 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण के लिए मैंग्रोव जैसे प्रयासों को अपनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने छठ महापर्व को भारतीय संस्कृति, प्रकृति और समाज की एकता का प्रतीक बताया।

अभिषेक शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री का संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। इस अवसर पर जिले के विभिन्न बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संदेश सुना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सुनील भाटी, सतेन्द्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, तथा संजय भाटी, सुनील रावत, मनोज भाटी, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में मंडल व बूथ इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को आगे बढ़ाने और प्रधानमंत्री के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।