Greater Noida: डेल्टा-1 में RWA चुनाव: नागरिकों ने उत्साहपूर्वक से किया मतदान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/10/2025): ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 सेक्टर में आज RWA (रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रहे हैं। कनागरिक उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन और चुनाव अधिकारी मतदान प्रक्रिया (Voting Process) को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 सेक्टर में आज आयोजित RWA चुनाव (Election) में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। मतदान केंद्र पर सुव्यवस्थित प्रक्रिया के तहत वोट डालने की व्यवस्था की गई है।

मतदान प्रक्रिया की शुरुआत वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम चेक करने से होती है। संपर्क बूथ पर मौजूद अधिकारी पहले वोटर की पहचान की पुष्टि करते हैं और फिर उसकी जानकारी दर्ज करते हुए पर्ची जारी करते हैं। इसके बाद मतदाता अपनी पर्ची और पहचान पत्र लेकर अंदर मतदान केंद्र में प्रवेश करता है, जहां चुनाव अधिकारी उसकी आईडी और पर्ची का मिलान करते हैं।

वोट डालने से पहले मतदाता की पहचान वोटर लिस्ट और आधार कार्ड से सत्यापित की जाती है। जिनके पास मकान संख्या नहीं होती, वे अपना नाम वोटर लिस्ट में मकान नंबर या सीरियल नंबर के आधार पर खोजते हैं। उसके बाद अधिकारी आधार कार्ड से नाम, पता, और पारिवारिक विवरण की पुष्टि करते हैं।

मतदान केंद्र पर दो बूथ स्थापित किए गए हैं — बूथ संख्या 1 और बूथ संख्या 2। मतदाताओं की सुविधा के लिए दोनों बूथों पर एजेंट, समिति सदस्य और चुनाव अधिकारी तैनात हैं। बाहर मौजूद एजेंट प्रत्येक मतदाता की जानकारी की जांच करते हैं और अंदर समिति सदस्य पर्ची जारी करते हैं।

मतदाता को बैलेट पेपर तभी दिया जाता है जब उसकी पहचान और सीरियल नंबर का पूरा सत्यापन हो जाता है। इसके बाद वह बैलेट पेपर पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के सामने निशान लगाकर मतपेटी में डालता है। प्रत्येक वोटर से साइन और मोबाइल नंबर भी दर्ज करवाया जाता है, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा बनी रहे।

चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग और अथॉरिटी के प्रतिनिधि स्थल पर मौजूद रहे। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि पूरे चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जा सके।

डेल्टा-1 सेक्टर में चल रहे इस RWA चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदाताओं ने कहा कि इस प्रक्रिया से उन्हें अपने क्षेत्र की भलाई के लिए सही प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल रहा है।

डेल्टा-1 RWA चुनाव ग्रेटर नोएडा की स्थानीय लोकतांत्रिक प्रणाली का एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है, जहां नागरिक सक्रिय भागीदारी और प्रशासनिक पारदर्शिता के साथ अपने क्षेत्र के विकास के लिए निर्णय ले रहे हैं।

Photo Highlights of RWA Elections in Delta-1, Greater Noida


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।