नेहरू पार्क में सुरों की अद्भुत शाम… NDMC ने ‘म्यूज़िक इन द पार्क’ से बाँधा समां
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (26 अक्टूबर, 2025): नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने स्पिक मैके (SPIC MACAY) के सहयोग से चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में “म्यूज़िक इन द पार्क (Music in the Park)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस शास्त्रीय संगीत संध्या में देश के शीर्ष कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया और पार्क की हरियाली संगीत की मधुर लहरियों के साथ एक अलौकिक मंच में बदल गई।
संध्या का शुभारंभ विख्यात कलाकार ध्रुव बेदी के सितार वादन से हुआ, जिसमें तबला वादन पर अकरम खान ने संगति दी। इसके बाद जानी-मानी हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकलिस्ट अश्विनी भिड़े देशपांडे ने अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया, जिनके साथ विनय मिश्रा ने हारमोनियम और यति भागवत ने तबला संगति की।
दिल्ली व एनसीआर से आए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों, कई देशों के डिप्लोमैट्स, सरकारी और कॉर्पोरेट अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने इस यादगार संध्या का आनंद लिया। दर्शकों ने हर राग और सुर पर झूमते हुए भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को खुले आसमान के नीचे महसूस किया।
NDMC ने बताया कि इस श्रृंखला के तहत रविवार, 26 अक्टूबर को कर्नाटक शैली के मशहूर बांसुरी वादक शशांक सुब्रमण्यम अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ परुपल्ली फाल्गुन (मृदंगम), डॉ. एन. राजन (हिंदुस्तानी वायलिन), नंदिनी शंकर (वायलिन) और अभिषेक मिश्रा (तबला) प्रस्तुति को आगे बढ़ाएंगे।
NDMC का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करते हुए राजधानी में एक जीवंत सांस्कृतिक वातावरण प्रदान करना है। नेहरू पार्क में आयोजित ये संगीत कार्यक्रम नागरिकों को शहर की हरी-भरी खुली जगहों में क्लासिकल म्यूज़िक के जादू को उसके सबसे शुद्ध रूप में अनुभव करने का सुनहरा अवसर देते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।