NOIDA News (26/10/2025): महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 (Mission Shakti Campaign 5.0) के तहत शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और डीसीपी/एडीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। अभियान की कमान एसीपी-1 नोएडा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने संभाली।
टीम ने सेक्टर-45 और सेक्टर-104 क्षेत्र में भ्रमण कर स्थानीय लोगों, महिलाओं, रेस्त्रां, सैलून, शॉपिंग मॉल्स आदि में काम करने वाली कर्मचारियों से संवाद किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181), साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय, और महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में वे तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। साथ ही, साइबर अपराधों में सतर्क रहने और संदिग्ध लिंक या कॉल से दूरी बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सुरक्षा का माहौल बनाना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे महिला सुरक्षा को लेकर सजग रहें और किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम ने पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता दोनों बढ़ती हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।