मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जिले में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान जारी
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (24/10/2025): महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) के निर्देशन और डीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 (Mission Shakti Campaign Phase-5) के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर छात्राओं, महिलाओं और आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
छात्राओं को सिखाया सुरक्षित रहने का तरीका
मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud)और महिला उत्पीड़न (Women Harassment) से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। टीम ने उन्हें बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

साइबर सुरक्षा पर विशेष फोकस
साइबर टीम ने कंपनियों और स्कूलों में जाकर कर्मचारियों (Employees) और विद्यार्थियों (Students) को ऑनलाइन धोखाधड़ी, पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग अटैक और डिजिटल एरेस्ट जैसी घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। साथ ही यह भी समझाया गया कि इंटरनेट पर सुरक्षित व्यवहार कैसे बनाए रखें और साइबर हेल्पलाइन से कैसे तुरंत सहायता ली जा सकती है।

गांवों और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंच
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी रोजाना गांव, स्कूल, कॉलेज, बाजार और बस स्टैंड जैसे स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर रही हैं। वे न सिर्फ उन्हें सुरक्षा उपायों की जानकारी दे रही हैं बल्कि हेल्पलाइन नंबरों (Helpline Numbers) के पंपलेट भी वितरित कर रही हैं ताकि हर महिला सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।