घुमनहेड़ा में नई गौशाला की स्थापना की तैयारी तेज, आवारा गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (24 अक्टूबर, 2025): दिल्ली में आवारा गौवंश (Stray Cattle) की समस्या को समाप्त करने और पशु संरक्षण (Animal Welfare) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने घुमनहेड़ा गांव में नई गौशाला (Cow Shelter) की स्थापना की कार्यवाही को गति दे दी है। शुक्रवार को विकास मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें एनजीओ, गौ सेवा संस्थानों और संबंधित विभागों ने मिलकर कार्य योजना पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में विकास आयुक्त शूरवीर सिंह, पशुपालन इकाई के वरिष्ठ अधिकारी तथा इस्कॉन और गोपाल गौ सदन जैसे संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि “गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। दिल्ली की सड़कों पर भटक रहे गौवंश को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

गौशाला को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP Model) के तहत विकसित किया जाएगा, जिसके लिए अभिरुचि आमंत्रण (EOI – Expression of Interest) प्रक्रिया जारी होगी। आवंटित भूमि पर गौशाला का निर्माण, संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी चयनित संस्था स्वयं वहन करेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पशुपालन इकाई किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करेगी, जबकि संपत्ति का स्वामित्व सरकार के पास ही रहेगा।

1994 में स्थापित पांच गौशालाओं में से वर्तमान में चार चालू हैं, जबकि घुमनहेड़ा स्थित आचार्य सुशील मुनि गौसदन का लाइसेंस अनुबंध उल्लंघन और गौवंश मृत्यु के मामलों के कारण निरस्त किया जा चुका है। अब इस पांचवीं गौशाला को नए सिरे से विकसित किया जाएगा, जिसमें आवारा पशुओं की भोजन, चिकित्सा और निगरानी की संपूर्ण जिम्मेदारी चयनित संस्था संभालेगी।

भूमि आवंटन लाइसेंस डीड के आधार पर किया जाएगा और संस्था को एक वर्ष के भीतर गौशाला संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना एवं संसाधन उपलब्ध कराने होंगे। प्रदर्शन के आधार पर संचालन अवधि को अतिरिक्त पाँच वर्षों तक बढ़ाने का प्रावधान भी रखा गया है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा और स्वच्छता को बेहतर बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) और सामाजिक उत्तरदायित्व (Social Responsibility) की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।