जनसुनवाई में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सुनी जनता की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (24 October 2025): जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम (District Magistrate Medha Roopam) ने आज सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई (Public Hearing) का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर फॉलोअप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी समय पर दी जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली की मूल आधारशिला हैं, जिन्हें हर स्तर पर लागू किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी मेधा रूपम ने यह भी बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकें और उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।