पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पिता की तहरीर पर केस दर्ज
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (24/10/2025): जेवर क्षेत्र के कानीगढ़ी गांव में गुरुवार देर शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला को लंबे समय से उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 27 वर्षीय रूपी पत्नी कृष्ण, निवासी कानीगढ़ी गांव के रूप में हुई है। रूपी के पिता राजवीर सिंह, जो कि बुलंदशहर जिले के सलेमपुर गांव के रहने वाले हैं, ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी कृष्ण से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रूपी के साथ ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया था। आरोप है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
राजवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने घर में फांसी लगा ली है। आनन-फानन में परिजन जेवर पहुंचे और रूपी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि पति की लगातार प्रताड़ना और झगड़ों से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।
सूचना पर पहुंची जेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति कृष्ण के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, रूपी अपने पति के साथ आए दिन विवादों को लेकर परेशान रहती थी। मायके वालों ने कई बार समझौते की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं सुधरे। अब पुलिस की जांच से ही स्पष्ट होगा कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।