प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर बैकफुट पर आए बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी, सफाई में क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, 5 जनवरी 2025: बीजेपी नेता रमेश विधूड़ी ने अपने हालिया विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से अलग हटकर पेश किया जा रहा है, जिससे राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया जा रहा है। विवाद उस समय शुरू हुआ जब विधूड़ी ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को लेकर टिप्पणी की थी।

विधूड़ी ने एक सभा के दौरान कहा था, “लालू यादव ने बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी की गाल जैसा बनाने का वादा किया था। वे तो अपना वादा पूरा नहीं कर पाए, लेकिन मैं वादा करता हूं कि दिल्ली में कालकाजी के आसपास की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बनाऊंगा।” इस बयान के बाद विपक्ष ने बीजेपी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया और तीखी आलोचना की।

विपक्षी नेताओं ने इस बयान को महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बताते हुए विधूड़ी से माफी मांगने की मांग की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधूड़ी ने कहा, “मैंने यह बयान किसी को अपमानित करने के इरादे से नहीं दिया। इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं खेद प्रकट करता हूं।”

उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, “लालू यादव ने पहले भी ऐसी टिप्पणियां की हैं। कांग्रेस को पहले उनसे माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। जब वे माफी मांगेंगे, तो मैं भी माफी मांगने को तैयार हूं।”

यह विवाद तब और गहराया जब कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इसे संसद और सोशल मीडिया पर उठाया। अब देखना होगा कि इस राजनीतिक विवाद का असर आने वाले दिनों में क्या होता है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।