Noida में महिला से अभद्रता करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल के बाद एक्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (23/10/2025): नोएडा में एक महिला के साथ सड़क पर दो व्यक्तियों द्वारा अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। यह मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दो युवक एक महिला को आपत्तिजनक शब्दों से अपमानित करते और उसके साथ अनुचित व्यवहार करते दिखाई दिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद आरोपियों की पहचान की।

थाना सेक्टर-49 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दोनों फरार चल रहे आरोपी मोहित बैसोया पुत्र धूम सिंह (उम्र 23 वर्ष) और प्रिंस बैसोया पुत्र रणधीर सिंह (उम्र 25 वर्ष), दोनों निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24 नोएडा को होशियारपुर रेड लाइट के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि 21 अक्टूबर को दोनों युवकों ने पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अशोभनीय इशारे किए थे, जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दी थी।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।