नोएडा में होटल के बाहर लाठी-डंडों से हंगामा, महिला को अश्लील इशारे करने का वीडियो वायरल!
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (22/10/2025): दिवाली की रात नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक होटल के बाहर हुई लाठी-डंडों से हंगामे और महिला के साथ अश्लील व्यवहार की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल के बाहर की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झगड़े में शामिल दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते थे, और कुछ दिन पहले भी उनके बीच विवाद हो चुका था।
सूत्रों के अनुसार, दिवाली की रात करीब 2 बजे पीड़ित पक्ष का एक युवक अपनी महिला मित्र और एक दोस्त के साथ होटल में भोजन करने पहुंचा था। संयोगवश उसी समय दूसरा पक्ष भी वहां आ गया। शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे को दिवाली की बधाई दी, लेकिन थोड़ी ही देर में पुराना विवाद दोबारा भड़क उठा और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
विवाद बढ़ता देख पीड़ित युवक अपनी महिला मित्र और साथी के साथ होटल के कमरे में चला गया। हालांकि, कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के करीब एक दर्जन युवक लाठी-डंडे लेकर होटल के बाहर पहुंच गए। उन्होंने होटल के बाहर जोरदार हंगामा किया, गाली-गलौज की और बालकनी में खड़ी महिला को अश्लील इशारे और अभद्र टिप्पणियां कीं।
वीडियो में कई युवक अपने चेहरों पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी सेक्टर-49 ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस तरह की हरकतें न केवल महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि शहर की छवि को भी धूमिल करती हैं। पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि होटल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोलिंग को और मजबूत किया जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।