छठ महापर्व में पूर्वांचली आस्था को सम्मान देने का संकल्प: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (22 October 2025): राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां इस बार अभूतपूर्व स्तर पर की जा रही हैं। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा में यमुना किनारे स्थित छठ घाट पर जाकर साफ– सफाई का जायजा लिया एवं इस दौरान उन्होंने खुद भी छठ घाट की सफाई में हाथ बटाया। दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि “दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचली भाइयों-बहनों के लिए छठ पूजा केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह सनातन परंपरा, हिंदू धर्म की आस्था, अपनी मिट्टी से जुड़ाव और हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।” इस बार छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार पूरी गंभीरता और श्रद्धा के साथ तैयारियां कर रही है ताकि किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

सिरसा ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान कई बार पूर्वांचली परिवारों को गंदे पानी और अव्यवस्थित घाटों पर पूजा करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। “हमने देखा कि छठ जैसे महापर्व पर श्रद्धालुओं को सुविधाओं के अभाव में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं घाटों पर साफ-सफाई नहीं थी तो कहीं रोशनी और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस बार छठी मईया के आशीर्वाद से सत्ता बदली है और दिल्ली के हालात भी बदल रहे हैं।”

मंत्री सिरसा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने हर जिले और उप-जिले में मॉडल छठ घाट विकसित करने का निर्णय लिया है। ITO स्थित हाथी घाट पहुंचकर उन्होंने घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की समीक्षा की है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि समय पर टेंट, लाइट, जल व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम पूरे किए जाएं। “हमारा उद्देश्य है कि छठ पूजा के दौरान दिल्ली के हर पूर्वांचली परिवार को अपनी परंपरा के अनुरूप स्वच्छ और भव्य वातावरण मिले।
अंत में सिरसा ने छठी मईया से पूरे दिल्लीवासियों के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार पूर्वांचली समाज की भावनाओं का सम्मान करती है और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। “छठी मईया हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें,”।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।