Greater Kailash Ground Report: दिल्ली में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, ग्रेटर कैलाश में किसका पलड़ा भारी?
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (05 जनवरी 2025): दिल्ली चुनाव को लेकर टेन न्यूज ने समाज में प्रभावशाली और जागरूक व्यक्तियों से बातचीत की, जो जनता की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हैं। इसी सिलसिले में आज हमारे साथ ग्रेटर कैलाश विधानसभा से जाने-माने उद्यमी और समाजसेवी दीपक चोपड़ा ने टेन न्यूज़ से खास बातचीत में ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के कार्यों की सराहना की। उन्होंने बीते 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों को सकारात्मक बताते हुए कहा कि आने वाले 5 सालों में सौरभ भारद्वाज अधूरे काम पूरे कर सकते हैं।
दीपक चोपड़ा ने कहा, “सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। हालांकि, कुछ काम अभी बाकी हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए हमें उनकी जरूरत है। बीते 10 वर्षों में उन्होंने जनता की जरूरतों को समझते हुए ईमानदारी से कार्य किया है, और हम चाहते हैं कि वे आने वाले समय में भी इसी तरह ग्रेटर कैलाश विधानसभा के लिए समर्पित रहें।”
उन्होंने आगे कहा कि इस बार चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का दबदबा है और सौरभ भारद्वाज को जनता का समर्थन प्राप्त है। चोपड़ा ने भरोसा जताया कि सौरभ भारद्वाज इस बार भी जीत हासिल करेंगे और अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।
दीपक चोपड़ा ने क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति सौरभ भारद्वाज की प्रतिबद्धता की सराहना की और उम्मीद जताई कि जनता एक बार फिर उन्हें अपना समर्थन देकर ग्रेटर कैलाश के विकास को आगे बढ़ाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।