दनकौर पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दिवाली, मिठाइयां और उपहार देकर जताया स्नेह

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (22/10/2025): दिवाली के मौके पर जहां लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे थे, वहीं दनकौर कोतवाली पुलिस ने इस त्योहार को खास अंदाज में मनाने की पहल की। मंगलवार शाम पुलिसकर्मियों ने दनकौर कस्बे में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

कार्यक्रम में दरोगा शुभम शर्मा, रजत मिथिलेश और रमेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों के साथ दीप जलाए, उन्हें मिठाइयां और उपहार भेंट किए तथा उनके साथ आत्मीय बातचीत की। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

वृद्धाश्रम के प्रबंधन ने बताया कि यह पहल पुलिस की मानवता और संवेदनशीलता का उदाहरण है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, अपनत्व और संवेदना की भावना को बढ़ावा देना था। वृद्धाश्रम के निवासियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों के आगमन से उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनके अपने परिजन उनके साथ त्योहार मना रहे हों। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और भावनाओं की चमक देखकर माहौल भावुक हो उठा।

आश्रम प्रबंधन और उपस्थित बुजुर्गों ने दनकौर पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को प्रेरित करते हैं कि वे अपने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति अधिक संवेदनशील बनें।कार्यक्रम के दौरान संस्था जनकल्याण परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आए प्रतिनिधियों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और समाज के बीच की दूरी घटती है तथा आपसी विश्वास मजबूत होता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।