Delhi Election: प्रियंका गांधी के गाल पर टिप्पणी कर फंसे बीजेपी नेता रमेश विधूड़ी!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, 5 जनवरी 2025: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद और कालकाजी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी रमेश विधूड़ी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते हुए विधूड़ी ने कहा कि “मेरी सरकार आने के बाद कालकाजी के आसपास की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे।”
विधूड़ी ने यह बयान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के एक पुराने बयान की तर्ज पर दिया। उन्होंने कहा, “लालू यादव ने एक बार कहा था कि बिहार की सारी सड़कें हेमा मालिनी के गाल की तरह बना देंगे। हालांकि, लालू ने अपना वादा पूरा नहीं किया। लेकिन हम वादा करते हैं कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका के गाल की तरह जरूर बनाएंगे।”
विधूड़ी के इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में हड़कंप मच गया है। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। विपक्षी दलों ने इसे महिलाओं के प्रति असंवेदनशील और अपमानजनक करार दिया है। कांग्रेस नेताओं ने रमेश विधूड़ी के बयान की निंदा करते हुए इसे बीजेपी की मानसिकता का प्रतीक बताया।
इस विवाद के बाद दिल्ली चुनाव में बीजेपी की स्थिति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि विधूड़ी का बयान महिलाओं के सम्मान पर चोट करने वाला है और इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
अब यह देखना होगा कि रमेश विधूड़ी का यह बयान उनके और बीजेपी के लिए कितना लाभकारी या नुकसानदेह साबित होता है। आगामी चुनावों में इसका असर जरूर देखा जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।