Greater Noida में अवैध पटाखों बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida (21/10/2025): दीपावली (Diwali) के त्योहार के मद्देनज़र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना सूरजपुर पुलिस (Surajpur Police Station) ने अवैध पटाखों (Illegal Firecrackers) की बिक्री करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और खतरनाक पटाखे बरामद किए गए।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राशिद कॉलोनी की सर्विस रोड, कस्बा सूरजपुर में पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम (Police Team) ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखे बचनें वाले तीन आरोपियों नजमू उर्फ नजमूद्दीन (उम्र 45 वर्ष, राशिद कॉलोनी, वसीम (उम्र 34 वर्ष, बादशाहनगर) और नौसाद उम्र 38 वर्ष, शाहगंज जिला आगरा (हाल पता राशिद कॉलोनी, सूरजपुर) को गिरफ्तार किया।

जाँच के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक प्लास्टिक का कट्टा और एक गत्ते का कार्टन, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे भरे हुए थे, बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि ये पटाखे कानूनन बिक्री के लिए अनुमत नहीं थे और इनसे गंभीर हादसे होने का खतरा था।‌गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 288 बीएनएस और धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना सूरजपुर पुलिस ने बताया कि दीपावली जैसे त्योहारों में अवैध पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर सतर्कता बढ़ाई जाती है। इस तरह की कार्रवाई से न केवल कानून का पालन सुनिश्चित होता है बल्कि शहर में सुरक्षा भी बढ़ती है।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील कर रहे हैं कि प्रतिबंधित पटाखे न खरीदें और न बेचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और किसी भी तरह के हादसे को रोका जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।