Greater Noida (21 अक्टूबर 2025): दिवाली की रात ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार ग्राम नंगला नैनसुख के पास हुई इस मुठभेड़ में हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी सचिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सचिन को कुछ दिन पहले ही हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया था। मंगलवार सुबह पुलिस टीम उसे घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (तमंचा) की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। जब टीम आईटीआई कॉलेज, नंगला नैनसुख के पास पहुंची, तभी सचिन ने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने की कोशिश की और फायरिंग करते हुए भागने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें सचिन के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से एक .315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
हत्या का खुलासा
पूछताछ के दौरान सचिन ने कबूल किया कि उसने कुछ दिन पहले ग्राम नंगला नैनसुख निवासी सतन उर्फ सतेंद्र के प्लॉट पर अपने साथी राजेश के साथ शराब पीते समय विवाद के बाद राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था।

अपराधी का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सचिन के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आगजनी और धमकी जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की मीडिया सेल के अनुसार, घायल आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।