गढ़ मुक्तेश्वर जा रही कार में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से बची परिवार की जान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (20 अक्टूबर 2025): थाना जारचा क्षेत्र से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, जहां गढ़ मुक्तेश्वर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। हालांकि पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और कार में सवार सभी लोगों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, रविवार को थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए गढ़ मुक्तेश्वर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार सैंथली चौकी से थोड़ी आगे बढ़ी, अचानक कार के बोनट से आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए। इसी दौरान थाना जारचा पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी, जिसने घटना की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। पुलिस ने सभी यात्रियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।

स्थानीय नागरिकों और कार सवारों ने जारचा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस का आभार जताया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।