अट्टा फतेहपुर में भाकियू (महासभा) की बैठक में गरजी किसानों की आवाज़

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (18/10/2025): ग्रेटर नोएडा के अट्टा फतेहपुर गांव में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (महासभा) की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की बढ़ती समस्याओं और उनके समाधान के लिए आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने की, जबकि संचालन का दायित्व प्रदेश उपाध्यक्ष सादिक खान ने निभाया।

बैठक में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। मंच से बोलते हुए गीता भाटी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा, भारतीय किसान यूनियन (महासभा) हमेशा किसानों, मजदूरों और शोषित वर्ग की सच्ची आवाज़ रही है। अगर सरकार ने अब भी ध्यान नहीं दिया, तो हम शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

अपने संबोधन में गीता भाटी ने जेवर के छोटे टोल प्लाजा पर स्थानीय निवासियों से शुल्क वसूलने के मुद्दे पर भी प्रशासन को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में स्थानीय लोगों से टोल न लेने की व्यवस्था है, लेकिन जेवर में इसका उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने इसे “अन्यायपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ कदम” बताया और कहा कि संगठन जल्द ही इस मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक किसानों की आवाज़ को सुना नहीं जाएगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। सभी ने किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुटता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। गीता भाटी ने अंत में कहा कि, सरकारें तभी संवेदनशील बनेंगी जब किसान एक मंच पर आकर अपनी ताकत दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यूनियन गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद स्थापित करेगी और उनके मुद्दों को राज्य और केंद्र सरकार तक पहुंचाएगी। अट्टा फतेहपुर की यह बैठक न केवल किसानों की समस्याओं को उजागर करने का मंच बनी, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश दिया गया कि यदि समाधान नहीं निकला, तो किसान लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ बुलंद करने को तैयार हैं।


 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।