दिल्ली में भाजपा का शंखनाद: वीरेंद्र सचदेवा का मनीष सिसोदिया पर तीखा प्रहार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (05 जनवरी 2024): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित परिवर्तन रैली में दिल्ली की वर्तमान स्थिति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन हमेशा सभी को प्रेरणा देता है। आज की परिवर्तन रैली यह स्पष्ट संकेत है कि दिल्ली को अब बदलाव चाहिए, बहाने नहीं। दिल्ली में भाजपा की सरकार ही वह बदलाव ला सकती है।”

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल की सरकार से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा, “नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी से आतिशी मार्लेना और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया अपनी जमानत बचाने की तैयारी करें।”

वीरेंद्र सचदेवा ने मनीष सिसोदिया के उस बयान पर भी करारा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल के फिर से मुख्यमंत्री बनने का दावा किया था। उन्होंने कहा, “जो नेता अपनी सीट छोड़कर भाग गए हैं, उन्हें जनता को ज्ञान देने का कोई हक नहीं। अब जनता बदलाव चाहती है, और वह समय आ गया है जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। यह रैली जनता को यह बताने का अवसर है कि भाजपा ही दिल्ली को सही दिशा में आगे ले जा सकती है। भाजपा अध्यक्ष ने जनता से अपील की कि वे आगामी चुनावों में भाजपा का साथ दें और दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में योगदान करें।

इस परिवर्तन रैली में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे यह साफ हो गया कि आने वाले चुनावों में भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।