मेट्रो क्रांति: पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क | टेन न्यूज की विशेष रिपोर्ट
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (05 जनवरी 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में मेट्रो क्रांति ने शहरी परिवहन का चेहरा बदल दिया है। आज देशभर में मेट्रो रेल शहरी जीवन की धड़कन बन चुकी है। जलमग्न मार्गों से लेकर ड्राइवरलेस ट्रेनों तक, मेट्रो सिस्टम भारत को तेज, स्वच्छ और कुशल परिवहन का रास्ता दिखा रही है।
1000 किलोमीटर मेट्रो ऑपरेशनल, 998 किलोमीटर निर्माणाधीन
आज देश में 1000 किलोमीटर से अधिक मेट्रो रेल लाइनें संचालित हो रही हैं, जबकि 998 किलोमीटर से ज्यादा नई मेट्रो परियोजनाओं पर काम तेज गति से चल रहा है। ये परियोजनाएं शहरी परिवहन को नई दिशा दे रही हैं।

हर दिन 1 करोड़ से अधिक लोग मेट्रो का सफर करते हैं
मेट्रो सेवाएं आज लाखों लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं। हर दिन 1 करोड़ से अधिक लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। यह न केवल तेज और सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।

तेजी से बढ़ रहा मेट्रो नेटवर्क
भारत के शहरों में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। अब शहरी भारत के बीच की दूरियां कम होती जा रही हैं। हर महीने औसतन 6 किलोमीटर मेट्रो लाइन का निर्माण हो रहा है। यह बदलाव निर्माण गति और सटीकता के कारण संभव हो पाया है।

‘मेक इन इंडिया’ मेट्रो का भविष्य
पिछले पांच वर्षों में 1000 से अधिक मेट्रो कोच भारत में ही बनाए गए हैं। अधिकांश सिविल संरचनाएं देश में निर्मित हो रही हैं। भारत का पहला ‘मेक इन इंडिया’ ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन सेट भी तैयार हो चुका है।

वैश्विक स्तर पर भारत का मेट्रो सिस्टम
भारत की मेट्रो अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। दिल्ली मेट्रो ने बांग्लादेश में मेट्रो सिस्टम बनाया है, जबकि जकार्ता में कंसल्टेंसी सेवाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया को मेट्रो कोच निर्यात किए जा रहे हैं।

विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर भारत
2022 में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए मेट्रो परियोजनाओं में तीसरा स्थान प्राप्त किया। आज भारत का ऑपरेशनल मेट्रो नेटवर्क दुनिया में तीसरे स्थान पर है और जल्द ही यह दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन जाएगा।

कोलकाता की अंडरवाटर मेट्रो
इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना
भारत की पहली जलमग्न मेट्रो कोलकाता में तैयार हो चुकी है, जो इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है। इस ऐतिहासिक मार्ग पर स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी ने यात्रा कर इसे शहरी परिवहन के नए युग की शुरुआत बताया।
भारत की मेट्रो क्रांति अब केवल देश की जरूरत नहीं, बल्कि विश्व के लिए एक मिसाल बन चुकी है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।