60th IHGF की सफलता पर मुरादाबाद के निर्यातक जेपी सिंह ने कौन सी कविता सुनाई

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18 अक्टूबर 2025): Handicrafts Export Promotion Council (EPCH) द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित India Expo Centre and Mart में आयोजित भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले (IHGF Delhi Fair) के 60वें संस्करण की भव्य सफलता पर मुरादाबाद केनवे सरताज वर्ल्डवाइड के निदेशक और यस समाज सेवी फाउंडेशन के अध्यक्ष जेपी सिंह ने एक अद्भुत कविता लिखी है। ‌

उन्होंने कहा कि आईएचजीएफ मेले के 60वें संस्करण की भव्य सफलता ने मन में ऐसा उत्साह जगाया है कि मैं अपनी भावनाओं को काव्यात्मक रूप देने से स्वयं को रोक नहीं पाया-

“आईएचजीएफ का साठवाँ पर्व, गौरव की गाथा गाता है,
सौंदर्य, अनुशासन — सबको मंत्रमुग्ध कर जाता है।
‘अति उत्तम’ कहना भी कम है, यह आयोजन उदाहरणात्मक था।
हर कोना जैसे बोल रहा “भारत का ये गर्वात्मक था।
नीरज खन्ना का नेतृत्व अडिग रहा हर मोड़ पे, उनकी दृढ़ता ने राह दिखाई, उत्साह जगा हर जोश पे।
सागर मेहता के संयमित सहयोग ने गरिमा और शालीनता को ऊँचाई दी। अवधेश अग्रवाल ने भी सहभागिता गौरव लाई, संग-साथ से शक्ति बढ़ी, प्रेरणा नयी दिशा में आई।
संरक्षक बनकर डॉ. राकेश कुमार ने आंचल-सा साया ताना,
EPCH की समर्पित टोली ने हर दायित्व को निष्ठापूर्वक निभाया। जिन हाथों ने दिन-रात श्रम से इस पर्व को आकार दिया, उन सबको साधुवाद हमारा — आपने भारत का मान बढ़ाया।
कामना है यह प्रेरणापूर्ण यात्रा यूँ ही आगे बढ़ती जाए,
कला, व्यापार और संस्कृति की ज्योति जग में भारत का प्रकाश फैलाए।”

यह IHGF Delhi Fair का 60वाँ संस्करण सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है—यह भारत की रचनात्मक शक्ति का उत्सव है।” हस्तशिल्प का यह उत्सव कला, वाणिज्य और संस्कृति, तीनों को समान रूप से प्रकाशित करता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।