समसारा विद्यालय में धनतेरस पर दीपावली पूजन और दीपदान समारोह का भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18 October 2025): धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को समसारा विद्यालय में श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण दीपावली पूजन एवं दीपदान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें समस्त समसारा परिवार — विद्यार्थी, अध्यापकगण और प्रशासनिक अधिकारीगण — ने बड़ी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर के गुरु स्वरूपानंद दास जी, मुरली वर्धन दास जी सहित अन्य भक्ति सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने मधुर भजनों और कीर्तन से पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। भजनों की सुरीली धुनों पर सभी उपस्थितजन भावविभोर हो उठे।

पूजन के उपरांत सभी ने भगवान श्रीकृष्ण को दीप अर्पित करते हुए दीपदान किया। दीपों की ज्योति से विद्यालय परिसर आलोकित हो उठा, और वातावरण में भक्तिभाव तथा उल्लास की अद्भुत छटा बिखर गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीन राय ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली न केवल प्रकाश का पर्व है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

समारोह का समापन सामूहिक दीपदान और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसने इस पावन अवसर को और भी विशेष बना दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।