SWEDEN में इंसानों के हाथों में क्यों लगाई जा रही माइक्रो चिप, क्या होगा फायदा और कितना खतरनाक?

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (17/10/2025): Sweden की एक बायोटेक कंपनी ने साल 2014 से मानव शरीर में माइक्रो चिप इम्प्लांट करने की शुरुआत की थी। यह चिप चावल के दाने जितनी छोटी होती है, जिसकी लंबाई लगभग 12 से 14 मिमी बताई जाती है। कंपनी ने इसे 2017 तक आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया और रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 तक करीब 6,000 लोगों ने इसे अपने शरीर में लगवा लिया है।

यह चिप शरीर के हाथ में त्वचा के नीचे लगाई जाती है और इसमें वही तकनीक होती है जो क्रेडिट या डेबिट कार्ड में उपयोग की जाती है। यह बाहरी सेंसर के संपर्क में आने पर एक्टिवेट होती है और व्यक्ति की यूनिक आईडी भेजती है, जिससे दरवाज़ों को खोलना, जिम या ऑफिस का एक्सेस लेना, फ्लाइट टिकट स्कैन करना और ऑनलाइन पेमेंट करना संभव हो जाता है। केवल हाथ सेंसर के पास लाने से कई कार्य सेकंडों में पूरे किए जा सकते हैं।

शरीर में किसी विदेशी वस्तु के इम्प्लांट से संक्रमण या एलर्जी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। वहीं, साइबर सुरक्षा के जानकार चेतावनी देते हैं कि यदि चिप का डेटा सुरक्षित नहीं रहा तो व्यक्ति की निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल और मेडिकल रिकॉर्ड हैक होने का खतरा बढ़ सकता है।

तकनीक की तेज़ी से बढ़ती दुनिया में ऐसे बायो-इम्प्लांट भविष्य के लिए नई संभावनाएँ दिखा रहे हैं, लेकिन इनके दुरुपयोग और निजता पर असर को लेकर गंभीर चिंताएँ भी सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की तकनीक को अपनाने से पहले इसके कानूनी और सुरक्षा पहलुओं पर स्पष्ट दिशा-निर्देश और निगरानी व्यवस्था जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित /विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।