Noida/ Lucknow News (17 अक्टूबर, 2025): नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (Noida Entrepreneurs Association) के अध्यक्ष विपिन मल्हन के नेतृत्व में आज लखनऊ सचिवालय में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार (Additional Chief Secretary – Infrastructure & Industrial Development Commissioner, Chairman – Noida Authority) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में यूनिफाइड इंडस्ट्रियल पॉलिसी (Unified Industrial Policy) सहित कई अहम औद्योगिक मुद्दों पर रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा हुई। दीपक कुमार ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Zones) से जुड़े विषयों में गहरी रुचि दिखाई और प्रदेश में औद्योगिक विकास (Industrial Growth) को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बैठक को “बेहद उत्साहजनक और परिणामोन्मुख” बताया। उन्होंने कहा कि दीपक कुमार की सकारात्मक सोच और दूरदर्शी दृष्टिकोण से आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव और सचिव राजन खुराना भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुले और सहयोगात्मक संवाद का माहौल देखने को मिला।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।