ग्रेटर नोएडा: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, चार घंटे बाद बुझी लपटें
टेन न्यूज़ नेटवर्क
GREATER NOIDA News (17/10/2025): ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित उद्योग केंद्र प्रथम में गुरुवार एक प्लास्टिक दोना–पत्तल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हालांकि, दमकल विभाग की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जिला अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि, आग प्लॉट नंबर 315 में स्थित कंपनी के बेसमेंट हिस्से से शुरू हुई थी। आग लगने की सूचना दमकल नियंत्रण कक्ष को सुबह लगभग 11 बजे प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी मिलते ही ईकोटेक-3 फायर स्टेशन से एक दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किया गया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत चार और गाड़ियां बुलाई गईं।
करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। उस समय फैक्ट्री में करीब 15 से 20 कर्मचारी काम कर रहे थे, जो आग लगते ही सतर्कता दिखाते हुए बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रदीप कुमार ने बताया कि आग से फैक्ट्री के अंदर रखे कच्चे माल, मशीनों और तैयार माल को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सटीक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
स्थानीय निवासियों के अनुसार फैक्ट्री से उठता धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार पानी और फोम की मदद से लपटों को नियंत्रित करने में जुटे रहे। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अग्निशमन विभाग ने क्षेत्र की अन्य इकाइयों को भी आग से सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।