New Delhi News (16 October 2025): नई दिल्ली स्थित South Asian University (SAU) में कथित यौन उत्पीड़न मामले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है। प्रशासन ने गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ. रिंकू देवी गुप्ता को उनके वार्डनशिप पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। यह निर्णय समिति की चर्चा के बाद लिया गया, जिसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 16 अक्टूबर 2025 को जारी आधिकारिक आदेश में दी गई।
दूसरे आदेश में विश्वविद्यालय ने गर्ल्स हॉस्टल की असिस्टेंट-II (आउटसोर्स्ड) अनुपमा अरोड़ा को निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि अनुपमा अरोड़ा को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने तक निलंबित रखा जाएगा। यह निर्णय भी सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
प्रशासन ने बताया कि फिलहाल असिस्टेंट वार्डन डॉ. काजोरी भटनागर को अस्थायी रूप से गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन का कार्यभार सौंपा गया है। वह आगामी आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी निभाएंगी और हॉस्टल के संचालन से संबंधित कार्यों को संभालेंगी। विश्वविद्यालय ने अपने सभी अधिकारियों, डीन और संबंधित विभागों को इस आदेश की जानकारी भेज दी है।
इस बीच, विश्वविद्यालय परिसर में इस घटना को लेकर छात्रों के बीच चर्चा तेज है। छात्र संगठनों ने मांग की है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि परिसर का माहौल सुरक्षित और अनुशासित बना रहे।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।