Bihar Election 2025: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने जताया भरोसा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (16 October 2025): भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे शीर्ष नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में कुल 40 नेताओं को जगह दी गई है, जो चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

इस सूची में खास बात यह है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। रेखा गुप्ता को पार्टी के उभरते राष्ट्रीय चेहरों में गिना जाता है, और हाल के दिनों में दिल्ली में उनके नेतृत्व की शैली और जनता से सीधा संवाद करने की क्षमता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दी है। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव में उनकी भूमिका महिला मतदाताओं और युवा वर्ग तक बीजेपी के संदेश को पहुंचाने में महत्वपूर्ण रहेगी।

सूची में अन्य प्रमुख नेताओं में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, हिमंता बिस्वा सरमा, स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, सी.आर. पाटिल, दिलीप कुमार जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, नित्यानंद राय, साध्वी निरंजन ज्योति, सतिश चंद्र दुबे, राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रवि शंकर प्रसाद, नंद किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जायसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपाल जी ठाकुर, जनक राम, पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे नाम शामिल हैं। यह टीम बिहार में पार्टी के संगठनात्मक और जनसंपर्क अभियान को नई ऊर्जा देगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।