छठ पूजा की तैयारियों में जुटा प्रवासी संघ, आलोक वत्स बोले, “इस बार आयोजन होगा और भी भव्य”

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (15 अक्टूबर, 2025): छठ पूजा (Chhath Puja) के भव्य आयोजन को लेकर प्रवासी संघ (Pravasi Sangh) की महत्वपूर्ण बैठक आज अध्यक्ष आलोक वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में इस वर्ष भी पूजा को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने पर जोर दिया गया। आलोक वत्स ने कहा, “अब समय आ गया है कि हम सभी पूरे मन से तैयारियों में जुट जाएं। हर वर्ष की तरह इस बार का आयोजन पिछले सभी आयोजनों से बेहतर होना चाहिए।”

संघ के महासचिव अवधेश राय ने कहा कि प्रत्येक सदस्य को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करना चाहिए ताकि कार्यक्रम सफल और यादगार बने। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएँ नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के माध्यम से लगभग पूरी कर ली गई हैं।

संघ के पदाधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि विभिन्न प्रभागों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जा रहा है — जिनमें घाट की सुरक्षा (Security), भीड़ नियंत्रण (Crowd Management) और अतिथि आमंत्रण (Guest Coordination) जैसी जिम्मेदारियाँ शामिल हैं।

प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने कहा कि “संघ का प्रत्येक सदस्य पूरे मनोयोग से छठ आयोजन को सफल बनाने में जुटा हुआ है। यह पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता (Cultural Unity) का भी प्रतीक है।”

बैठक में अध्यक्ष आलोक वत्स, महासचिव अवधेश राय, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, विकास तिवारी, छाया राय, अनु सिन्हा, कमलेश तिवारी, अभिनव पाण्डेय, राहुल द्विवेदी, अनुज त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, राजेश तिवारी, आकाश तिवारी, मीनाक्षी साही और मधु सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।