बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Bihar News (14 अक्टूबर 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 71 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होने के बाद अब इस घोषणा का सभी को बेसब्री से इंतजार था कि आखिर बीजेपी किन दिग्गजों को मैदान में उतारने जा रही है। आज पार्टी ने इस पर से भी पर्दा उठा दिया है।
जारी सूची के अनुसार, बेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिंह, पिपरा से श्याम बाबू प्रसाद यादव, मधुबन से रणार्धन रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, ढाका से पवन जयसवाल, रीवा से बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा से अनिल कुमार राम, परिहार से गायत्री देवी और सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी हरी भूषण ठाकुर बचौल, राजनगर से सुजीत पासवान, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा सहित 71 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
बीजेपी की इस सूची में कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह सूची सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एनडीए के अन्य घटक दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा कब करते हैं और चुनावी रण में क्या समीकरण बनते हैं।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।