GREATER NOIDA News (12/10/2025): ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान इंद्रराज, निवासी बांजरपुर गांव, दनकौर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। इंद्रराज ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और रविवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि इंद्रराज गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गया। मृतक के बेटे शिवम ने थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का कहना है कि यह दुर्घटना लापरवाही से तेज रफ्तार चलाने के कारण हुई है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिवार के अनुसार, इंद्रराज अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।