हर घर की रौशनी ही सच्ची दीपावली: महापौर राजा इकबाल सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (12 अक्टूबर 2025): दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य दीवाली मिलन समारोह (Diwali Milan Celebration) में महापौर (Mayor) सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि “सच्ची दीपावली वही है जब हर घर रोशन हो, हर कर्मचारी मुस्कुराए और हर नागरिक स्वच्छता (Cleanliness) का दूत बने।” उन्होंने निगम और जल बोर्ड (Jal Board) कर्मियों को संबोधित करते हुए दीपावली को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित (Green) तरीके से मनाने की अपील की।

महापौर ने कहा कि दीपावली केवल उत्सव (Festival) नहीं, बल्कि यह कर्मठ कर्मियों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने सफाई कर्मियों और जल बोर्ड कर्मचारियों को राजधानी (Capital) की रीढ़ बताते हुए कहा कि “दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में इनकी भूमिका सबसे अहम है। यह दीपावली उन्हीं को समर्पित है जो दिन-रात शहर की सेवा में तत्पर रहते हैं।”

कार्यक्रम में सांसद (MP) बांसुरी स्वराज और मोती नगर से विधायक (MLA) हरीश खुराना भी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कर्मियों का सम्मान करते हुए उनके समर्पण और निष्ठा की सराहना की। समारोह के दौरान कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे दिल्ली को कचरा मुक्त (Waste-Free), प्रदूषण मुक्त (Pollution-Free) और हरित राजधानी (Green Capital) बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।