Uttar Pradesh News (12/10/2025): उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को ‘विकसित राज्य’ बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा है कि बीते 8 वर्षों में प्रदेश ने ‘बीमारू राज्य’ की पहचान से निकलकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित करते हुए उत्तर प्रदेश को देश के विकास की ‘ग्रोथ इंजन’ शक्ति बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राज्य का अर्थ केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि समग्र विकास है — जहां प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में काम हो, हर परिवार के सिर पर छत हो, हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिले और हर चेहरे पर खुशहाली झलके। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य बने जहां बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित महसूस करें और राज्य भारत की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करे।”
योगी सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अगले 5, 10 और 22 वर्षों के लक्ष्य तय किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश को 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाला राज्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जब देश अपनी आज़ादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा, तब हमें ऐसा भारत बनाना होगा जो आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त हो। इसके लिए विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।”
मुख्यमंत्री ने इस दिशा में युवाओं से भी आह्वान किया कि वे स्कूल और कॉलेज स्तर से ही विकासशील सोच और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ आगे आएं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब उत्तर प्रदेश शिक्षा, उद्योग, कृषि, और सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनकर देश को दिशा देगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।