फलैदा गांव से 45 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (12/10/2025): रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव में एक 45 वर्षीय महिला के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फलैदा गांव निवासी रामू ने रबूपुरा कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी बिल्ला देवी (45) पिछले कई दिनों से बीमार थीं और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 8 अक्टूबर की सुबह वह अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गईं। परिजनों ने पहले तो सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां गई होंगी, लेकिन जब शाम तक कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आस-पास के इलाकों में उनकी काफी तलाश की। इसके बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला।
रामू ने बताया कि वह खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में पत्नी के लापता होने से परिवार के सदस्य बेहद परेशान हैं। काफी खोजबीन के बाद शनिवार देर शाम उन्होंने रबूपुरा कोतवाली में घटना की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। आस-पास के गांवों और अस्पतालों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, महिला के लापता होने के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला का पता लगाने का दावा किया जा रहा है। परिजनों ने किसी भी व्यक्ति को जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है। पुलिस टीम गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि महिला के अंतिम बार देखे जाने की जानकारी मिल सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।