GREATER NOIDA News (10/10/2025): ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर चपरगढ़ अंडरपास के पास उस समय हुई, जब पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश को लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
घायल बदमाश की पहचान राजा (23 वर्ष) निवासी देहरा गांव, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।
दनकौर थाना पुलिस का कहना है कि राजा करीब एक माह पूर्व दनकौर क्षेत्र में दो गौवंशों के वध के मामले में शामिल था। इसके अतिरिक्त, उस पर हापुड़ जिले में भी गोवंश वध से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि घायल बदमाश से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ हाल के दिनों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।