विश्व दृष्टि दिवस पर Noida Authority की विशेष पहल, निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (09/10/2025): विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने अपने कर्मचारियों के लिए विशेष निःशुल्क आँखों की जाँच शिविर (Free Eye Check-up Camp) का आयोजन किया। यह शिविर Sector-93 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम और Sector-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता कर्मचारी (Sanitation Staff) और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।

शिविर का संचालन M/s Visual Eyez India द्वारा किया गया। डॉक्टरों की टीम ने कर्मचारियों की आँखों की जाँच कर आवश्यक उपचार शिविर में ही प्रदान किया, साथ ही जरूरतमंद कर्मचारियों को चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। कर्मचारियों को आँखों की देख-भाल और बीमारियों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही उनके बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस शिविर में लगभग 1000 कर्मचारियों (1000 Employees) की आँखों की जाँच की गई।

शिविर का शुभारम्भ मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) लोकश एम० (Lokesh M.) ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक जन स्वास्थ्य/सिविल (SP Singh, AK Arora), परियोजना अभियन्ता जन स्वास्थ्य (Gaurav Bansal, RK Sharma) तथा एनजीओ मैसर्स गाइडेड फॉरचून (NGO Guided Fortune Committee) की टीम भी उपस्थित रही।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकश एम० (Lokesh M.) ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें आँखों और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित देख-भाल करने की सलाह दी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।