दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का दावा: निगम उपचुनावों में कांग्रेस सभी 12 वार्डों में जीत दर्ज करेगी
टेन न्यूज नेटवर्क
Delhi News (09/10/2025): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (Devender Yadav) ने कहा कि यदि निगम उपचुनाव (Municipal By-elections) में भाजपा की वोट चोरी (Vote Fraud) पर रोक लगे और चुनाव पारदर्शिता के साथ आयोजित हों, तो कांग्रेस सभी 12 वार्डों में निश्चित रूप से जीत दर्ज करने में सफल होगी। उन्होंने यह बात आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक (Coordination Meeting) में कही, जिसमें 5 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमिटी (Coordination Committee), 12 ऑब्ज़र्वर (Observers) और संबंधित जिला अध्यक्ष (District Presidents) शामिल थे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (Devender Yadav) के साथ पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ (Dr. Narendra Nath), पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता (Hari Shankar Gupta), जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव (Siddharth Rao), राजेश चौहान (Rajesh Chauhan) और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में भाजपा द्वारा संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन कर वोट चोरी करने के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 8 महीनों में रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्लीवासियों से किए गए वादे पूरे नहीं किए और आम आदमी पार्टी भी दिल्ली में कमजोर होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि निगम में पिछले 6 महीनों से भाजपा की सरकार रहने के बावजूद सफाई और जल निकासी में कोई सुधार नहीं हुआ है। सड़कों और कॉलोनियों में गंदगी (Dirty Streets and Colonies) और मानसून में जलभराव के बावजूद भाजपा ने केवल खोखले वादे किए। उन्होंने कहा कि जनता निगम उपचुनाव में भाजपा की गलत नीतियों और झूठे वादों का जवाब देगी।
देवेन्द्र यादव ने बताया कि अप्रैल में ही प्रत्येक वार्ड में आर्ब्ज़र्वर और 5 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमिटी नियुक्त की गई थी। सभी ऑब्ज़र्वर (Observers) सक्रियता से काम कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मतदाताओं की नब्ज़ को जाँच रहे हैं। लोगों में भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ भारी रोष है और कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान (Signature Campaign) इसे मजबूती दे रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन मजबूत किया गया है। 14 जिला अध्यक्ष, 258 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और लगभग 520 मंडल में प्रत्येक बूथ के लिए सेक्टर इंचार्ज (Sector In-charge) नियुक्त किए गए हैं। कार्यकर्ता दिल्ली की हर गली और मोहल्ले में जाकर मतदाताओं को भाजपा की षड्यंत्रकारी वोट चोरी के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि निगम वार्ड के चुनाव में मजबूत उम्मीदवारों के साथ जीत का लक्ष्य साधकर काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से अपना पक्ष रखते हैं, तो यह उपचुनाव भी जीतकर कांग्रेस की ताकत दिखाने का अवसर होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।