New Delhi News (09/10/2025): देश के प्रमुख धार्मिक संगठनों — निर्मोही आणी अखाड़ा, अखाड़ा परिषद और अखिल भारतीय संत समिति — ने आज राजधानी दिल्ली में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर अवैध धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की। संत समाज ने चेताया कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक समरसता पर संगठित धर्मांतरण एक गंभीर खतरा बन चुका है।
निर्मोही आणी अखाड़ा के अध्यक्ष एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री पूज्य श्री महंत राजेंद्र दास जी महाराज और अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री पूज्य स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 धर्म पालन और प्रचार की स्वतंत्रता देता है, परंतु “धर्म प्रचार” का अर्थ “धर्मांतरण” नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विषय राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता है और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी राज्यों के धर्म स्वतंत्रता कानूनों की एक साथ सुनवाई पर पुनर्विचार आवश्यक है।
संत समाज ने यह भी चेताया कि धर्मांतरण के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से आग्रह किया कि जहां धर्मांतरण विरोधी कानून नहीं हैं, वहाँ तुरंत ऐसे कानून लागू किए जाएं, और जहाँ बने हैं, वहाँ सख्ती से उनका पालन हो।
प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन और अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता पूज्य महंत गौरी शंकर दास जी महाराज भी उपस्थित रहे। संत समाज ने कहा कि यह अभियान देशभर में जनजागरण, संवाद और सामाजिक एकता के संदेश के साथ चलाया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।