दादरी में GST सुधारों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, क्या बोले विधायक तेजपाल नागर?

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (08/10/2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र के मोहन कुंज बैंकट हॉल में सोमवार को वस्तु एवं सेवा कर (GST) सुधारों को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों से आम जनता और व्यापारी वर्ग को हो रहे लाभों की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अश्वनी गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने किया और अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की।

मुख्य अतिथि मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि, केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश का प्रत्येक नागरिक जीएसटी सुधारों की जानकारी से लाभान्वित हो। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में छोटे व्यवसायियों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिली है। बच्चों की किताबों, शैक्षिक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर दरों में कमी की गई है, जिससे मध्यम वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ हो रहा है।

विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि, जीएसटी सुधार भारत की अर्थव्यवस्था को सरल, पारदर्शी और स्थिर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को इस नई कर प्रणाली को पूरी तरह समझना चाहिए ताकि वे सरकार की नीतियों का अधिकतम लाभ उठा सकें। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे समाज के अन्य वर्गों को भी इस बारे में जागरूक करें।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता आने वाले दिनों में बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर जीएसटी सुधारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि अश्वनी गोयल ने कहा कि इन सुधारों से आम उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष फायदा मिला है। मोटर वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू सामान सस्ते हुए हैं, जिससे आम जनता को राहत मिली है।

कार्यक्रम में चेयरमैन गीता पंडित, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, देवा भाटी, कर्मवीर आर्य, हरेन्द्र नागर, मनोज भाटी, राजीव सिंघल, अभिषेक कौशिक, राजेश गोयल, केशव गोयल, मनोज गोयल, तरुण नागर, पीयूष गर्ग सहित कई प्रमुख व्यापारी और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भरोसेमंद और पारदर्शी कर प्रणाली के लाभों पर चर्चा की और जनता से सुझाव प्राप्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दादरी विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी, नागरिक और सामाजिक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान जीएसटी से जुड़े नए प्रावधानों की जानकारी सरल भाषा में दी गई और प्रतिभागियों से उनके अनुभव व सुझाव भी लिए गए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।