New Delhi News (07 अक्टूबर, 2025): चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें “तपस्वी जीवन का श्रेष्ठ उदाहरण” बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी का यह पच्चीस वर्षीय सफर (Journey) समर्पण (Dedication), प्रतिबद्धता (Commitment) और राष्ट्रनिष्ठा (Patriotism) का प्रतीक है।
खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नई दिशा, नई पहचान और वैश्विक प्रतिष्ठा (Global Reputation) दी है। उनकी दूरदृष्टि, कर्मनिष्ठा और अटूट संकल्प ने देश को आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और विकास के पथ पर अग्रसर किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन “सेवा ही समर्पण” के मंत्र का जीवंत उदाहरण है। गरीब, किसान, व्यापारी, युवा, उद्योग और महिला—हर वर्ग के जीवन में परिवर्तन लाने का उनका अथक प्रयास भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
प्रधानमंत्री को शुभकामनाएँ देते हुए खंडेलवाल ने कहा कि “हम सभी भारतीय उनके सक्षम नेतृत्व में एक सशक्त, समृद्ध और विश्वगुरु भारत के निर्माण के साक्षी बनने पर गर्व महसूस करते हैं।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।