एक दिन की BDO बनी मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी की छात्रा गौरांगी | मिशन शक्ति 5.0

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (07/10/2025): गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम (District Magistrate Medha Rupam) के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti 5.0) के अंतर्गत दादरी ब्लॉक स्थित बीडीओ कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा गौरांगी को “एक दिन की ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बी.डी.ओ)” बनाया गया। गौरांगी ने कार्यभार संभालते ही कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए और ब्लॉक कार्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित हुईं।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से वन स्टॉप सेंटर मैनेजर रिंकी रानी और हब टीम की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी सहित ब्लॉक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।