विजयदशमी उत्सव 2025: महादेव भवन में संघ की प्रासंगिकता और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (05/10/2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा महादेवपुर स्थित महादेव भवन में 5 अक्टूबर को तात्या टोपे बस्ती द्वारा विजयदशमी उत्सव का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख नेमचंद भाई साहब ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संघ स्थापना के उद्देश्यों और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि, हिन्दू समाज को संगठित करना और राष्ट्र को सुरक्षित रखना संघ का प्रमुख ध्येय रहा है। डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने दूरदर्शिता दिखाते हुए 1925 में विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना की थी। भाई साहब ने उपस्थित स्वयंसेवकों को स्मरण कराया कि, गुरुजी ने 1948 की घटना के बाद भी शांति का संदेश दिया था। उस समय बेवजह गिरफ्तारी होने के बावजूद स्वयंसेवकों से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई, क्योंकि गिरफ्तारी कराने वाले भी उसी समाज का हिस्सा थे।

भाई साहब ने पंच परिवर्तन जैसे विषयों—नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध और स्वदेशी—पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि, संघ शताब्दी वर्ष में इन मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि केवल संगठित समाज ही राष्ट्र की सुरक्षा और उन्नति का आधार बन सकता है।विजयदशमी उत्सव के अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने भी राष्ट्र निर्माण और समाज एकजुटता के संकल्प को दोहराया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।