शनि ग्रह पर गहन शोध: “Sani: A Comprehensive Study of Saturn in Global Traditions” का भव्य लोकार्पण

टेन न्यूज नेटवर्क

NEW DELHI News (05/10/2025): राजधानी दिल्ली में कल एक विशिष्ट सांस्कृतिक और विद्वत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शनि ग्रह पर आधारित पुस्तक “Sani: A Comprehensive Study of Saturn in Global Traditions” का लोकार्पण हुआ। यह कार्यक्रम Constitution Club of India के डिप्टी स्पीकर हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें देश के कई प्रख्यात विद्वान, शिक्षाविद और ज्योतिष विशेषज्ञ उपस्थित थे।

पुस्तक डॉ. वंदना शर्मा ‘दिया’ और मृत्युंजय शर्मा द्वारा लिखी गई है। इसका अनुवाद कार्य डॉ. कौशलेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम बिहारी और सनी ने किया है। प्रकाशक Originals (Low Price Publications) है।

लेखिका की साधना और शोध

डॉ. वंदना शर्मा ‘दिया’ ने टेन न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत में बताया कि इस पुस्तक को तैयार करने में उन्हें चार वर्षों का समय लगा। इस शोध की प्रेरणा उनके परिवार पर आए गंभीर संकट और मृत्युंजय शर्मा द्वारा सुझाए ज्योतिषीय उपायों से मिली। डॉ. शर्मा ने कहा कि पहले वे ज्योतिष पर विश्वास नहीं करती थीं और इसे अंधविश्वास मानती थीं। लेकिन उपायों के प्रभाव और धीरे-धीरे जीवन में सुधार देखते हुए उन्होंने शनि और उसके विज्ञान का गहन अध्ययन करने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि शनि को लेकर समाज में कई भ्रांतियां प्रचलित हैं। आम धारणा है कि पूजा-पाठ, तेल चढ़ाने या तिलदान से शनि शांत हो जाते हैं, लेकिन वेद-पुराणों और शोध के अनुसार शनि केवल कर्मों के आधार पर न्याय करते हैं। अच्छे कर्मों का फल अच्छा और बुरे कर्मों का दंड निश्चित है।

डॉ. वंदना शर्मा ने आगे कहा कि इस पुस्तक में केवल भारतीय परंपराओं का ही अध्ययन नहीं किया गया है, बल्कि रोम और अन्य प्राचीन सभ्यताओं में सैटर्न की पूजा और उनकी दार्शनिक भूमिका का भी विश्लेषण किया गया है। उन्होंने बताया कि यूरोप में ईसाई धर्म के प्रसार के बाद सैटर्न पूजा कम हुई, लेकिन इसका ऐतिहासिक और दार्शनिक महत्व आज भी कायम है।

मृत्युंजय शर्मा का वैज्ञानिक दृष्टिकोण

ज्योतिषाचार्य मृत्युंजय शर्मा ने टेन न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत में कहा कि भारत में शनि की पूजा को लेकर अधिकतर लोग केवल पीपल या हनुमान जी की पूजा करते हैं, जबकि वास्तविक दृष्टिकोण वैज्ञानिक और कर्म आधारित होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की साढ़ेसाती के समय भी सही निर्णय और कर्म से चुनौतीपूर्ण समय में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शनि का प्रभाव केवल कर्म और समय के साथ जुड़ी घटनाओं से जुड़ा है, इसलिए व्यक्ति को अपने कर्म सुधारने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर ध्यान देना चाहिए। उनकी अगली पुस्तक राहु पर आधारित होगी, जिसमें राहु के सकारात्मक प्रभाव और आर्थिक लाभ पर विशेष अध्ययन शामिल होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा रहे। टेन न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह पुस्तक शनि के महत्व और वैश्विक दृष्टिकोण को समझने का अवसर देती है। उन्होंने लेखिका डॉ. वंदना शर्मा की शोध क्षमता और दार्शनिक दृष्टि की सराहना की।

कार्यक्रम में देश के कई विद्वान और विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं:

श्याम जाजू, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा

प्रो. रामनाथ झा, स्कूल ऑफ संस्कृत स्टडीज़, JNU

पद्मश्री आचार्य विश्वनाथ, वेदांत-योग विशेषज्ञ

समारोह के दौरान लेखिका और लेखक ने श्रोताओं को शनि ग्रह की भूमिका, उसके कर्म आधारित न्याय और समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों ने पुस्तक की शोध-गहनता और वैश्विक दृष्टिकोण की विशेष सराहना की।

डॉ. वंदना शर्मा और मृत्युंजय शर्मा की यह पुस्तक न केवल भारतीय परंपराओं में शनि की भूमिका को स्पष्ट करती है, बल्कि इसे वैश्विक परंपराओं में सैटर्न की ऐतिहासिक और दार्शनिक भूमिका से जोड़ती है। विद्वानों का मानना है कि यह ग्रंथ शनि के विषय में फैली भ्रांतियों को दूर करने और पाठकों को कर्म-आधारित दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।