ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ढाबे पर झगड़े में कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई, मौके पर हुई मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (05/10/2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सोसाइटी के पास शुक्रवार देर रात एक ढाबे के कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। यह घटना ढाबा बंद होने के बावजूद खाने की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले ढाबा संचालक वरुण कौशिक ‘गोपाल जी ढाबा’ के मालिक हैं। वरुण ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे एक युवक ढाबे पर पहुंचा और शटर खोलकर खाने की मांग करने लगा। ढाबा बंद होने की बात कहते हुए वरुण ने उसे खाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कठोर कहासुनी और विवाद हो गया। वरुण और उनके अन्य कर्मचारी युवक के साथ हाथापाई करने लगे। विवाद के बाद आरोपी ने धमकी दी और वहां से चला गया।

हालांकि, कुछ ही देर बाद आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ ढाबे पर वापस आया। उन्होंने ढाबे के अंदर सो रहे कर्मचारी नीटू कश्यप को पकड़कर बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान नीटू के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि, मृतक नीटू कश्यप सहारनपुर का निवासी था। हत्या का कारण खाने की मांग को लेकर हुई झगड़ा है। वरुण कौशिक की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी नितिन और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और उन्हें जल्द पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी ढाबा पर विवाद कर चुके हैं और धमकी भरे बर्ताव के लिए जाने जाते हैं।

घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा और ढाबा क्षेत्र में रात के समय सुरक्षा उपायों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पड़ोसियों का कहना है कि ढाबों और छोटे व्यवसायों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा और पुलिस पेट्रोलिंग की जरूरत है, ताकि ऐसे हिंसक घटनाओं को रोका जा सके। वहीं, पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत बिसरख कोतवाली को सूचित करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।