महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल: नन्हक फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट आजीविका’
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (03/10/2025): विजयदशमी, गांधी-शास्त्री जयंती और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अवसर पर नन्हक फाउंडेशन ने शुक्रवार को महिलाओं और बच्चियों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की। संवेदना फाउंडेशन के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट आजीविका’ की विधिवत शुरुआत वेदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ के बीच की गई।
महिलाओं के लिए स्वरोजगार का अवसर
इस प्रोजेक्ट के तहत कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि और पिछड़े वर्ग की महिलाओं एवं बच्चियों के लिए निःशुल्क सिलाई केंद्र और मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं। नन्हक फाउंडेशन की अध्यक्ष साधना सिंहा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को सिर्फ कौशल विकास तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी तैयार करना है। उन्होंने कहा, हर महिला स्वावलंबी बने – यही हमारा सपना है और इसके लिए हम निरंतर काम करेंगे।

कार्यक्रम में विशेष लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर संवेदना फाउंडेशन की अध्यक्ष श्वेता गुप्ता, वंदना कुलश्रेष्ठ, संजय श्रीवास्तव, आराधना जी, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप, आलोक सिंह, विपुल, विद्या देवी, बबली, लक्ष्मी कुमारी, निशा, सौरभ, संतोष वर्मा, सोनू, मानसी पांडे, अंकित सिंह, एसपी गर्ग, मनीषा, पूनम और साधना सिंहा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सामूहिक संकल्प और प्रसाद वितरण
पूजा-अर्चना के बाद सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक संकल्प लिया। नन्हक फाउंडेशन और संवेदना फाउंडेशन का कहना है कि आने वाले समय में इस तरह के और भी प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी पहचान बना सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।