UPITS 2025 में ‘Swasti Bharat’ ने योग के माध्यम से रोजगार और स्वास्थ्य का दिया अनोखा मॉडल

ट्रेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (02/10/2025): UP International Trade Show 2025 में आयोजित UP Startup Pavilion में कई छोटे-बड़े स्टार्टअप्स और कंपनियों ने अपने इनोवेटिव मॉडल्स पेश किए। इन्हीं में से एक है “Swasti Bharat”, जो योग के माध्यम से स्वास्थ्य समाधान और रोजगार उपलब्ध कराने का अनूठा प्लेटफॉर्म है।

टेन न्यूज़ से खास बातचीत में Swasti Bharat टीम ने बताया कि उनकी कंपनी का उद्देश्य “भारत का कल्याण” है। यह एक ऐसा एप्लीकेशन है, जो उपयोगकर्ताओं को उनकी समस्या के अनुसार योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराती है। उदाहरणस्वरूप, अगर किसी को नेक पेन, इंजरी रिकवरी या प्रेगनेंसी के दौरान योग एक्सपर्ट की आवश्यकता है, तो वह सीधे ऐप के माध्यम से उपयुक्त योगा टीचर से जुड़ सकते हैं।

महिलाओं के लिए विशेष अवसर

Swasti Bharat न केवल हेल्थ सॉल्यूशन प्रोवाइड करता है, बल्कि यह महिलाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर भी है। घर पर रहकर महिलाएं इस प्लेटफॉर्म पर योगा टीचर के रूप में जुड़ सकती हैं और अपने इलाके के लोगों को योग सिखा सकती हैं। इसके लिए Swasti Bharat ने अलग-अलग साइट्स और संस्थान भी बनाए हैं, जैसे आयुष मंगलम, जो योगा सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं।

ऑफलाइन सुविधा और ग्लोबल एक्सपैंशन

कंपनी का कहना है कि उनकी सेवाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध हैं, साथ ही वे B2B और B2C टेक्नोलॉजी मॉडल पर काम कर रहे हैं। अब तक Swasti Bharat ने 2100 से अधिक लोगों को जोड़ा है, जिनमें UAE और शारजाह के लोग भी शामिल हैं। यानी यह प्लेटफॉर्म अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि “India Expo Mart हमारे लिए अद्भुत अनुभव रहा। यह पहला मौका है जब हम इतने बड़े मंच पर शामिल हुए हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जिससे छोटे-बड़े सभी उद्योग और स्टार्टअप्स को अवसर मिला।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।