गांधी जयंती पर Noida Authority में विशेष आयोजन, बच्चों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (02 अक्टूबर, 2025): गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर आज नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के मुख्य प्रशासनिक भवन प्रांगण में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural Programme) का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने गांधी जी की स्मृति में संगीतमय प्रस्तुतियाँ (Musical Tribute) दीं और उनके विचार “स्वच्छता ही ईश्वर की सच्ची सेवा है” को याद करते हुए वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। इस दौरान प्राधिकरण परिवार के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।