रामेश्वरम में सेतु बांध कर की लंका पर चढ़ाई । साइट-4 श्रीरामलीला

 

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/10/2025): श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा द्वार विजय महोत्सव में आज बुधवार की रामलीला मन्चन में विभीषण रावण को समझाने का प्रयत्न करता है। अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह आदि गणमान्य लोगो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि विभीषण रावण को समझाने का प्रयत्न करता है, तो रावण उसे लात मारकर लंका से भगा देता है विभीषण श्री राम की शरण में जाता है। और फिर श्री राम समुद्र देव से राह मांगने की प्रार्थना करते है‌। श्री राम के क्रोधित होने पर समुद्र देव उन्हें समुद्र पर सेतु बांधने का उपाय बताते हैं, तब नल नील की सहायता से सभी वानर सेतु बनाते हैं‌।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया रामेश्वरम में शिव स्थापना करते हैं और एक बार फिर अंगद को भेजकर रावण को समझाने का प्रयत्न करते हैं जब रावण नहीं मानता तो अंगद युद्ध की घोषणा करके लौट आते हैं फिर मेघनाद लड़ने आता हैं और लक्ष्मण को शक्ति लगती हैं हनुमान जी संजीवनी लेकर आते हैं और फिर रावण कुम्भकर्ण को जगाकर युद्ध में भेजता है कुम्भकर्ण भी मारा जाता है और आरती के साथ रामलीला का समापन होता है।

महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष कार्यक्रम किया जायेगा। इसके उपरान्त मन्चन में मेघनाथ वध, अहिरावण वध व लंका के राजा रावण का वध इसी के साथ कुम्भकर्ण, मेघनाथ, रावण के पुतलो का दहन होगा इसके बाद दिखिए रंगीन अतिशबाजी का नजारा।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि कमेटी द्वारा इस बार नगरवासियों के मनोरंजन के लिए बहुत सुन्दर मेला लगया हुआ है। मेले में खाने पीने की बहुत अच्छी अच्छी स्टाल लगी हुई है व झूले, सर्कस, जादू व घरेलू फर्नीचर, क्रॉकरी, सजावट व खेल खिलोनो की अनेको दुकान लगी हुई है। नगरवासियो की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रसाशन ने सभाली हुई है इस बार मेला व मंचन गतवर्षो से बहुत ही अच्छा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, धर्मपाल भाटी, बिजेन्द्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कमल सिंग आर्य, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, के के शर्मा, हरेन्द्र भाटी, मुकुल गोयल, अमित गोयल, अतुल जिन्दल, गिरीश जिन्दल, अनुज उपाध्याय, श्यामबीर भाटी, श्री चन्द भाटी, मनोज यादव, सुभाष चन्देल, गजेंद्र चौधरी, अजय रामपुर, सुनील प्रधान, विकास भाटी, दीपक भाटी, राहुल नम्बरदार, अतुल जैन, विशाल जैन, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, मोनू गर्ग, विकास आर्य, रिंकू आर्य प्रमोश मास्टर, टी पी सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे‌‌।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।