गौतमबुद्ध नगर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘पिंक बूथ’ का उद्घाटन, महिला सुरक्षा को नई मजबूती

ट्रेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (01/10/2025): गौतमबुद्ध नगर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को और मज़बूत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 27वां ‘पिंक बूथ’ का उद्घाटन किया गया। यह नया पिंक बूथ सूरजपुर थाना क्षेत्र में बनाया गया है।

कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी तथा एडिशनल डीसीपी सौम्या गोयल की सक्रिय भूमिका रही। पिंक बूथ का निर्माण इंडिया यामाहा मोटर्स लिमिटेड के सहयोग से संभव हुआ है।

विशेष बात यह रही कि इस पिंक बूथ का लोकार्पण 3 वर्षीय बालिका तृषा द्वारा कराया गया, जिसने मिशन शक्ति 5.0 का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया।

यह कार्यक्रम शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि जैसे विशेष अवसर पर आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए और उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का आश्वासन भी पुलिस प्रशासन द्वारा दिया गया।

गौरतलब है कि अब तक जिले में 26 पिंक बूथ स्थापित किए जा चुके हैं, और सूरजपुर थाने के अंतर्गत यह 27वां पिंक बूथ है। यहां महिलाओं को तुरंत पुलिस सहायता, परामर्श और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा महिलाओं को न केवल शिकायत दर्ज कराने का अवसर देती है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर विश्राम और सहयोग का स्थान भी प्रदान करती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।