पंजाबी बाग फ्लाईओवर से जाम और प्रदूषण से राहत, प्रतिदिन 3 लाख लोग होंगे लाभान्वित

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 जनवरी, 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने पंजाबी बाग में बने नए सिक्स-लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह फ्लाईओवर क्लब रोड पर बनाया गया है और इसके शुरू होने से हर दिन करीब 3 लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि फ्लाईओवर की लंबाई 1.1 किलोमीटर है और इसके शुरू होने से लोगों को तीन रेड लाइट पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी। ट्रैफिक जाम न होने से ईंधन की बचत होगी और हर साल करीब 18 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी।

यह फ्लाईओवर पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर का हिस्सा है। इस परियोजना में मोती नगर फ्लाईओवर का उद्घाटन पहले ही मार्च 2024 में किया जा चुका है। साथ ही, पंजाबी बाग के पास एक सबवे भी बनाया जा रहा है।

पीडब्लूडी अधिकारियों के अनुसार, इस फ्लाईओवर के बनने से हर साल 1.6 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 352.32 करोड़ रुपये है।

यह फ्लाईओवर अगस्त 2024 में बनकर तैयार हो गया था, लेकिन एक पेड़ को काटने की अनुमति मिलने में देरी के कारण इसका उद्घाटन नहीं हो पाया था। अब यह फ्लाईओवर उत्तर-दक्षिण दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम से मुख्य दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत देगा।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।